logo

Ranchi : एम्स ने लालू यादव को नहीं किया एडमिट, रांची लौटेंगे

LALU161.jpg

रांची: 

डोरंडा कोषागार मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो के बारे में एक बुरी खबर आ रही है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट केमुताबिक एम्स (दिल्ली) ने लालू प्रसाद यादव को ए़डमिट करने से इंकार कर दिया है। उनको बुधवार सुबह तकरीबन 4 बजे रिम्स (रांची) लौटने को कहा गया। लालू यादव को दोपहर 3 बजे चार्टर्ड प्लेन से रांची लाया जाएगा। 

एयर एंबुलेंस से गए थे दिल्ली
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। रात भर उनको ऑब्जर्वेशन में रखा गया। चिकित्सकों का कहना है कि लालू यादव का क्रिएटिनिन लेवल 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखकर मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। मेडिकल बोर्ड ने उनके स्वास्थ्य की समीक्षा के बाद एम्स (दिल्ली) ले जाने का सुझाव दिया था। 

वापस लाया जाएगा लालू को
मामले में रिम्स निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने कहा था कि लालू यादव की किडनी महज 13 फीसदी ही काम कर रही है। उनकी किडनी के 80 फीसदी हिस्से का फंक्शन ठीक नहीं है। उनके हार्ट पर भी असर हुआ है। एहतियातन उनको एम्स भेजा जा रहा है। लालू यादव के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी दिल्ली गई थीं। सहयोगी भी साथ थे।