logo

12वीं साइंस में रांची के इस स्कूल का छात्र बना स्टेट टॉपर, 10वीं में भी राजधानी के स्टूडेंट ने ही मारी बाजी

DPS1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
CBSE ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिय है। 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के स्टेट टॉप 3 में 11 विद्यार्थियों शामिल हैं। साइंस संकाय में डीपीएस रांची के एलेक्स सिंह और डीपीएस धनबाद के आदर्श कुमार सिंह ने टॉप किया है। इन दोनों को 98.4% अंक आये हैं। कॉमर्स में राजकमल स्कूल धनबाद की आर्ची मेहारिया 98.8% अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनीं हैं। वहीं, आर्ट्स में संत जेवियर हजारीबाग की छात्रा निशा रानी  को 98.4% अंक मिले हैं। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में डीपीएस रांची की पवनी कुमार ने 99.4% अंक हासिल किए हैं। इससे वह स्टेट टॉपर बनी हैं। इसके साथ ही 99.2% अंकों के साथ, डीएवी गुमला के हर्षित अग्रवाल दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, अन्य 6 विद्यार्थी 99% अंक लाकर तीसरे नंबर पर रहे हैं। 

 

टॉप 5 में ये छात्र-छात्राएं शामिल 
साइंस टॉप फाइव में आदर्श कुमार सिंह- 98.4% डीपीएस, धनबाद 2. अपूर्व ओजस्वी- 98.2% डीपीएस, रांची 2. शुभांगीनी 98.2% जेवीएम श्यामली, 3. श्रीया सिंह - 98% डीपीएस, रांची शामिल हैं। वहीं कॉमर्स टॉप फाइव में 1. आर्ची मेहारिया - 98.8% -राजकमल स्कूल, धनबाद, 2. ऋत्विका खेतान - 98.6% - सरला बिरला स्कूल, रांची, 3. मान्या गोयल-- 98.4% --डीएवी हेहल शामिल हैं। वहीं आर्ट्स टॉप फाइव में 1. आन्या सिन्हा - 98% डीएवी हेहल 2. जस सिमरण कौर 97.8% जेवीएम श्यामली, 3. शिवांगी मिश्रा- 97.6% डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर शामिल हैं 


10वीं केटॉपर में ये छात्र-छात्राएं शामिल 

1. पवनी कुमार-- 99.4% -- डीपीएस, रांची 2. हर्षित अग्रवाल--99.2% --डीएवी, गुमला

3. स्मृति सिंह-- 99%--एमवी डीएवी, लोहरदगा

3. प्रसून परावर--99% -डीपीएस, रांची

3. ट्विशा मुखर्जी -- 99%--डीएवी, बिष्टुपुर 3. रिषिमा तिवारी--99%-- डीपीएस बोकारो

3. राहुल कुमार--99% -- चिन्मया स्कूल, बोकारो।

3. प्राची चौधरी--99%--दी पेंटीकॉस्टल, बोकारो

3. अभिनव चंद्रायन--99% केराली स्कूल, रांची

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT