logo

अमित शाह और राजनाथ सिंह आज झारखंड दौरे पर, भरेंगे हुंकार

ीोरह3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झारखंड के दौरे पर रहेंगे. सभी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। अमित शाह खूंटी में जनसभा करेंगे। वो यहां पार्टी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के लिए लोगों से वोट मागेंगे। वो विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे। जहां से वो दिन के 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से खूंटी पहुंचेंगे। अमित शाह खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उनके कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 
राजनाथ सिंह संथाल में करेंगे वोट अपील
राजनाथ सिंह भी आज झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वो दुमका और गोड्डा के प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे। राजनाथ सिंह सीता सोरेन और निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे। इस दौरान जहां दुमका में वो जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं गोड्डा में रोड शो में शामिल होकर लोगों से वोट मांगेंगे। दिन के 11 बजकर 30 मिनट में दुमका के यज्ञ मैदान में आयोजित जनसभा को राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। इस दौरान वो सीता सोरेन के लिए लोगों से समर्थन की अपील करेंगे। यहां से वो गोड्डा पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1 बजे के आसपास वो रोड शो में शामिल होकर निशिकांत दुबे के लिए मांगेंगे। 


विष्णुदेव साय भी झारखंड दौरे पर 
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वो यहां आदिवासी बहुल क्षेत्र खूंटी, चाईबासा और लोहरदगा में चुनाव प्रचार करेंगे। सिमडेगा में उनकी सभा होगी। उनकी सभा ग्रामीण अंचल में आयोजित की गई है।

Tags - amit shah rajnath singh amit shah jharkhand jharkhand latest news jharkhand me rajnath singh