logo

Jharkhand : नये साल में चाईबासा आ रहे हैं अमित शाह, जिन सीटों को गंवाया था उस पर बनेगी रणनीति

amitshah.jpg

पश्चिमी सिंहभूमः
7 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड आने वाले हैं। वह पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा आएंगे। कई राजनीतिक कार्यक्रम में वह शिरकत करेंगे। पार्टी पार्टी की तरफ से उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता शुक्रवार को चाईबासा जाकर तैयारियों का जायजा लेंगे। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी सक्रिय हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ही रणनीति तय की जाएगी। इस बार भाजपा की उन सीटों पर नजर है जिसमें पिछली बार वह जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। उसमें झारखंड का चाईबासा व राजमहल सीट है। मालूम हो कि 2019 में मोदी लहर होने के बावजूद भी राज महल में झामुमो ने कब्जा जमाया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी विजय हांसदा ने राजमहल लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी।