logo

मिशन 2024 : BJP के चाणक्य अमित शाह आज आएंगे रांची, चाईबासा सीट जीतने का देंगे मंत्र

amitshah1.jpg

रांचीः
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। आज वह रांची आएंगे इसके बाद कल यानि 7 जनवरी को चाईबासा जाएंगे। वहां से लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करेंगे। वह शाम 6 बजे रांची पहुंच जाएंगे। होटल रेडिसन ब्लू तक में रुकेंगे। जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। रेडिसन ब्लू को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 3 आईपीएस, 6 डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा के अलावे 2000 पुलिस जवानों को तैनाती की गई है। बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। अमित शाह चाईबासा में लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। टाटा कॉलेज मैदान में आम सभा होगी, पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा चाईबासा और राजमहल सीट नहीं जीत पाई थी। इसकी वजह क्या थी इसकी भी चर्चा की जाएगी। 


 

कल दो कार्यक्रम होने हैं
बता दें की इस बार लोकसभा चुनाव को लेकट बीजेपी ने उन 140 सीटों का चयन किया है जहां पार्टी पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर थी। झारखंड में 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी लेकिन चाईबासा और राजमहल सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। जिस कोल्हान प्रमंडल ने पार्टी को अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के रूप में मुख्यमंत्री दिए उस प्रमंडल में पार्टी चारों खाने चित हो गई। माना जा रहा है कि अमित शाह उसी कमजोर कड़ी में जान फूंकने का मंत्र देने आ रहे हैं। अमित शाह 7 जनवरी को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुबह करीब 10:00 बजे के करीब चाईबासा के लिए रवाना हो जाएंगे। चाईबासा में उनके दो कार्यक्रम है। जो टाटा कॉलेज ग्राउंड में करीब 10:45 बजे से 12:30 बजे तक है।