logo

अजब-गजब : जमीन के नीचे गड़े थे तीर-धनुष और गदा जैसे प्राचीन हथियार, मकान बनाने के लिए हो रही थी खुदाई

Weapons.jpg

लोहरदगा: 

सोचिए! क्या होगा यदि आप अपने मकान के लिए नींव की खुदाई करवा रहे हों और वहां से हथियार निकलने लगे। हथियार भी अभी वाले नहीं बल्कि पुराने। राइफल या बंदूकें नहीं बल्कि तीर-धनुष और गदा। कितनी हैरानी होगी ना। लगेगा कहीं ये कोई पौराणिक कहानी तो नहीं लेकिन ये सच है। मामला लोहरदगा (lohardaga) का है। एक मकान के लिए नींव की खुदाई के दौरान तीर-धनुष, गदा और कुल्हाड़ी जैसे प्राचीन हथियार (ancient weapons) मिले हैं। 

सुमंत टाना भगत का मकान बन रहा था
सुमंत टाना भगत अपना घर बनाने के लिए नींव की खुदाई कर रहे थे। खुदाई शुरू हुई। जैसे ही थोड़ी गहराई तक खुदाई हुई, वहां से प्राचीन काल के हथियार और औजार निकलने लगे। सुमंत टाना भगत को खुदाई के दौरान तीर-धनुष, गदा, कुल्हाड़ी और भाला जैसे प्राचीन हथियार मिले हैं। फिलहाल सुमंत ने इन्हें सुरक्षित रखा है। प्रशासन को सूचना नहीं दी जा सकी है। 

लरका आंदोलन से जुड़ा है प्राचीन हथियार
इन प्राचीन हथियारों को लोहरदगा और झारखंड के प्राचीन इतिहास से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि लोहरदगा की धरती पर कई सशस्त्र विद्रोह और आंदोलन हुये। कहा जाता है कि लरका आंदोलन के दौरान यहां संघर्ष हुआ था। 1857 की क्रांति में भी यहां लड़ाईयां हुई थीं। जानकारों का कहना है कि ये सारे हथियार और अवशेष उसी दौर से जुड़े हैं। लगता है कि तब किसी ने इन हथियारों को यहां छिपाया होगा जो अभी खुदाई में मिल रहा है।