logo

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : अर्जुन मोढवाडिया झारखंड और सुबोधकांत बने बिहार के ऑब्जर्वर

1237.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। इसको लेकर ही अब कांग्रेसहाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू करेगी। इसके लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने झारखंड और बिहार सहित विभिन्न राज्य समेत केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर इसकी सूची महासचिव वेणुगोपाल ने जारी कर दी है। इसके तहत गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके अर्जुन भाई मोढवाडिया को झारखंड का ऑब्जर्वर बनाया गया है। वहीं, झारखंड के वरिष्ट नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को बिहार का ऑब्जर्वर बनाया गया है।  

26 जनवरी से होगी शुरुआत
देश भर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी 2023 से होगी। दरअसल बीते दिनों नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में प्रदेश कमेटियों के अध्यक्ष्ज्ञ व विधायक दल के नेताओं के साथ हुई बैठक में इस अभियान का निर्णय लिया गया था। इसके तहत पार्टी एक माह तक मतदान केंद्र स्तर पर पदयात्रा निकालेगी। गांव-गांव में घर-घर संपर्क अभियान के तहत किया जाएगा। सभी लोगों को भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य बताने के साथ केंद्र सरकार की विफलताएं भी बताई जाएंगी।