logo

गुजरात : अर्जुन मुंडा ने भूपेंद्र पटेल को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

arjun_munda6.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गुजरात के गांधीनगर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय "श्रीकमलम" में शनिवार को राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में भूपेंद्र पटेल को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। बता दें कि अर्जुन मुंडा और राजनाथ सिंह शनिवार को सुबह विशेष विमान से अहमदाबाद गए और विधायक दल की बैठक शामिल हुए। वहीं बैठक के बाद वापस दिल्ली लौट गए। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने भूपेंद्र पटेल को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। साथ ही गुजरात में 27 एसटी सीटों में से 23 सीटों पर भाजपा की जीत पर प्रसन्नता जाहिर की है।