logo

अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान पहुंचे रांची, कल सीएम हेमंत से होगी मुलाकात

1933.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार की रात रांची पहुंच गए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलने के बाद दोनों मुख्यमंत्री hotel radison blue के लिए रवाना हो गए। कल दोनों राज्य के सीएम झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात करेंगे। झारखंड और दिल्ली में जारी ईडी की कार्रवाई के बीच केजरीवाल और सीएम हेमंत सोरेन की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। दूसरी ओर दिल्ली में केंद्र के द्वारा लाए गए अध्यादेश को लेकर भी अरविंद सीएम हेमंत से मदद मांगेंगे। मालूम हो कि 2 जून को सीएम हेमंत सोरेन से दिन के करीब 12 बजे मिलने के बाद दिन के 2:00 बजे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करेंगे।

केजरीवाल ने खुद दी थी जानकारी
झारखंड आने की जानकारी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 31 मई को खुद जानकारी दी थी।
उन्होंने ट्वीट किया था कि परसों 2 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से रांची में मुलाक़ात करुंगा। दिल्ली की जनता के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा पारित अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगूंगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N