logo

सीएम हेमंत से मिलने 2 जून को रांची आएंगे अरविंद केजरीवाल, बाबूलाल का कटाक्ष- दो

0620.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों केंद्र सरकार की आरे से दिल्ली को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष के नेताओं से लगातार मिल रहे हैं। दो जून को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रांची आकर हेमंत सोरेन से मिलेंगे। यह जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि परसों 2 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से रांची में मुलाक़ात करुंगा। दिल्ली की जनता के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा पारित अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगूंगा। इस मुलाकात को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड की पुण्य भूमि पर दो "महाभ्रष्ट ठगों" की मुलाकात होगी। एक नैतिक मूल्यों की तिलांजलि देकर अट्टहास करता है तो दूसरा प्रदेश को लूटकर राज्य बचाने का प्रवचन। बाक़ी तो जो है सो है।

दोनों नेताओं के बीच कई बार हो चुकी है मुलाकात
अरविंद केजरीवाल अब तक ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार और सीताराम येचुरी से मिलकर समर्थन मांग चुके हैं। अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समर्थन का आग्रह करेंगे। मालूम हो कि राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। हेमंत भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर मुखर रहे हैं। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  व हेमंत सोरेन के बीच गहरी मित्रता है। दोनों नेता पूर्व में कई बार मिल चुके हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N