logo

बाबा साहेब अपने पीछे भारत के संविधान के रूप में एक मूल्यवान विरासत छोड़ गए- अविनाश पांडे

1365.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डॉ. आम्बेडकर का जीवन सदियों से शोषित मानव के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए समर्पित था। उनको किसी जाति से बांधना उनका अपमान होगा। वे महापुरूष थे। उन्होंने समाज में व्याप्त रूढ़िवाद एवं विषमता को समूल समाप्त करने के लिए जीवन-पर्यन्त संघर्ष किया। यह बातें झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने रांची के कांग्रेस भवन में अंबेडकर जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हमारे प्रेरणास्रोत, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। संविधान निर्माता बाबा साहेब एक सुलझे हुए विद्वान राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने पीछे भारत के संविधान के रूप में एक मूल्यवान विरासत छोड़ गए हैं।

हाथों में किताब जरुर होनी चाहिए- राजेश ठाकुर
बाबा साहेब के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत के आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन के प्रति दृढ़ व प्रतिबद्ध थे उनका मानना था की व्यक्ति सुरक्षित और समृद्ध नहीं होगा, तब तक किसी समाज और देश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने हमेशा से शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग के लोग जब तक शिक्षित नहीं होंगे अपने अधिकार के प्रति सजग नहीं हो सकते। वो कहते थे तुम्हारे पैरों में जूते भले ही न हो लेकिन तुम्हारे हाथों में किताब जरूर होनी चाहिए। राजेश ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब ने महिला और कमजोर वर्गों के लिए समान अधिकार के लिए शंखनाद किया। समाज के प्रति उनका योगदान के लिए सदैव उनका नाम आदर के साथ लिया जाता है।

शिक्षित रहो, संगठित रहो
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक के नाम से  जाने जाते हैं। बाबा साहब पारंपरिक पेशों को छोड़कर अन्य सम्मानजनक कार्यों को करने के लिए अपने समाज के लोगों को प्रेरित किया। शोषित वर्ग के लोगों को एक नारा दिया ‘‘शिक्षित रहो, संगठित रहो’’ और अधीकारों के लिए संघर्ष करते रहो। प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान अर्थशास्त्री व क़ानूनविद, समाज के शोषित, वंचित, पीड़ित, पिछड़े वर्गों और महिलाओं के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे।

अविनाश पांडे को संविधान की प्रति भेंट की
अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे को भारतीय संविधान की प्रति भेंट की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम सभी को इस बात का संकल्प लेना चाहिए की संविधान के अनुपालन के लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा, यही  बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर केदार पासवान
,वशिष्ट पासवान, राजू राम आदी ने उपस्थित नेताओं को नीला अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पूरा कार्यालय परिसर बाबा साहब अमर रहें एवं जय भीम के नारों से गुंजायमान रहा। मौके पर सुरेन राम, निरंजन पासवान, सुर्यकांत शुक्ला, जगदीश साहु, प्रभात कुमार, उषा पासवान, सोनी नायक विनीता पाठक संतोष कुमार, अजय सिंह, महेश कुमार मनीष, जितेन्द्र त्रिवेदी, प्रकाश राम, छोटू सिंह, सूरज कुमार पासवान, मिथलेश कुमार, संतोष महतो, विक्की ठाकुर, सेवियर खेस्स, चन्द्र रश्मी पिंगुआ, दिलावर खान, सेफ अहमद, मीरा पासवान, अजय कुमार, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT