logo

जो खुद थे कभी बाल मजदूर, आज हजारों बच्चों को उस दलदल से निकाल रहे बाहर; पढ़िए झारखंड के बैद्यनाथ की कहानी

नोग्.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
एक ऐसे शख्स जो खुद कभी बाल मजदूर थे आज वह बेस्ट सोशल वर्कर फ़ॉर चाइल्ड के रूप में जाने जाते हैं। नाम है बैद्यनाथकुमार। बैद्यनाथ कुमार वर्तमान में बाल अधिकार कार्यकर्ता सह चाइल्ड राइट फाउंडेशन के सचिव हैं। वह बच्चों को बाल मजदूरी और तस्करी जैसे दलदल से बाहर निकालने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने  झारखंड में मानव तस्करी से पीड़ित  8000 से ज्यादा बच्चों को बचाने (रेस्क्यू) का नेक कार्य किया है। साथ ही सैकड़ो मानव तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। बैधनाथ झारखंड में बच्चों के अधिकार के लिए कार्य कर रहे हैं। वह बचपन मे यह खुद चाइल्ड लेबर थे। उनको गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता राष्ट्रीय सम्मान ग्लोबल स्कॉलर्स फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। बैद्यनाथ को बेस्ट सोशल वर्क फ़ॉर चाइल्ड राइट्स का अवार्ड दिया या। यह अवार्ड ऑर्चिड होटल पुणे में दिया गया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N