logo

जमशेदपुर में विसर्जन के दौरान घायल पीड़ितों से मिलने पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता

jamshedpur2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर के बिष्टुपुर थानाक्षेत्र में दुर्गापूजा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में घायलों से मिलने TMH पहुंचे। उन्होंने परिजनों और घायलों से घटना की जानकारी ली, इस दौरान उनके साथ मौके पर सिविल सर्जन जमशेदपुर डॉ जुझार मांझी और TMH प्रबंधन के वरीय अधिकारी मौजूद रहें।

घायलों का इलाज निशुल्क करने का निर्देश 
घायल से मिलने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए बन्ना गुप्ता ने बताया कि यह एक दुखद और पीड़ा दायक घटना हैं। जानकारी मिलते ही TMH आया हूँ जहां पता चला कि 6 लोग घायल हुए थे जिसमें 2 की मौत हो गई है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिविल सर्जन और TMH प्रबंधन को निर्देश दिया हूं कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराई जाई। उनका इलाज निशुल्क करने का भी निर्देश दिया गया है।

जनता से किया आग्रह प्रशासन का सहयोग करें 
स्वास्थ्य मंत्री ने जमशेदपुर की जनता से आग्रह है कि प्रशासन का सहयोग करें और माता के विसर्जन को पूर्ण करें। उन्होंने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को भी निर्देश दिया कि समन्वय स्थापित करते हुए विसर्जन जुलूस को संपन्न कराये।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N