logo

भारत जोडो न्याय यात्रा : राहुल गांधी पहुंचे पाकुड़, सीएम चंपाई सोरेन ने किया स्वागत 

rahul5.jpeg

पाकुड़ 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत पाकुड़ पहुंच गये हैं। इस दौरन राज्य के सीएम चंपाई सोरेन ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। मंच पर उनके साथ सीएम सोरेन के साथ राज्य के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी मौजद रहे। मंच के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गये हैं। बता दें कि झारखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को पार्टी के लिए संजीवनी बताया है। 

राहुल के काफिले पर हो चुका है हमला 

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कार पर 31 जनवरी को प बंगाल के मालदा में हमला हुआ था। मिली खबर के मुताबिक उनकी कार पर कुछ लोगों ने पीछे से पथराव किया। हालांकि इस पथऱाव में राहुल गांधी को कोई क्षति नहीं हुई। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि ये पुलिस की चूक है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में अनदेखी की है, जिसका ये परिणाम है। कहा कि जिस तरह की भीड़ वहां जमा थी, इसे देखते हुए किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। बता दें कि पथराव तब हुआ जब राहुल गांधी का काफिला आज बिहार से बंगाल में दोबारा प्रवेश कर रहा था। 

ममता जता चुकी हैं नाराजगी 

वहीं, प बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बंगाल पहुंचने को लेकर पहले ही अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। ममता ने कहा कि उनको राहुल की यात्रा की औपचारिक जानकारी भी नहीं दी गयी थी। पहली बार उनको इसकी सूचना तब मिली जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनको यात्रा के दौरान राहुल को सुरक्षा देने के लिए पत्र लिखा। इधर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने यात्रा को सहयोग करने का आरोप ममता सरकार और पुलिस पर लगाया।