logo

गढ़वा में बड़ा हादसा, बोलेरो से टकराई बाइक; 2 लोगों ने गंवाई जान

accident33.jpg

द फॉलोअप डेस्क, गढ़वा  
झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को एक दुखद घटना घटी है। जहां एक ओर लोग दशहरा को लेकर जश्न में डूबे थे तो दूसरी ओर दो दोस्तों की मौत से परिवार में मातम छा गया। दरअसल, बीते मंगलवार को जिले के भवनाथपुर इलाके में बोलेरो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था की बाइक सवार दोनों युवकों की मृत्यु हो गई। दोनों बाइकसवार के अलावा बोलेरो में बैठे तीन यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग घटना स्थल पर इकठ्ठा हो गए और हंगामा करने लगे।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने क्या कहा 

बता दें कि घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा रवि चंद्रवंशी और विकास कुमार रजक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रवि चंद्रवंशी को मृत घोषित कर दिया। विकास कुमार रजक की हालत नाजुक होने की वजह से उसे रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के दौरान विकास ने भी दम तोड़ दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक भवनाथपुर से एक बोलेरो नगर उटारी की ओर जा रही थी। उसी रास्ते में विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार बाइक आ रही थी। रफ्तार तेज होने की वजह से बाइक और बोलेरो में भीषण टक्कर हो गया। 

इधर घटना की सुचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी रामेष्वर उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N