रांची
झारखंड सरकार के खान विभाग ने खनिज व्यापार पर सख्ती बढ़ाते हुए राज्यभर के सैकड़ों डीलरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 668 खनिज डीलरों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं, वहीं 860 डीलरों के लाइसेंस तय समय पर नवीकरण नहीं होने के कारण लैप्स हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में कुल 8749 लाइसेंस प्राप्त डीलर सक्रिय हैं, लेकिन इनमें से कई डीलर विभागीय मानकों पर खरे नहीं उतर पाए।
सबसे ज़्यादा गाज चतरा पर गिरी
सस्पेंड किए गए डीलरों में सबसे अधिक 252 डीलर केवल चतरा जिले से हैं, जिससे यह जिला सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है। इसके बाद पाकुड़ में 53, रामगढ़ और साहिबगंज में 49-49, पलामू में 35, और लातेहार में 34 डीलरों को सस्पेंड किया गया है। इनमें से 374 डीलर बड़े खनिजों से जुड़े हैं, जबकि 333 डीलर माइनर मिनरल (लघु खनिज) के कारोबार में लगे थे।
जिलेवार आंकड़े: कहां कितने डीलर हुए सस्पेंड
चतरा 252
पाकुड़ 53
रामगढ़ 49
साहिबगंज 49
पलामू 35
लातेहार 34
धनबाद 27
सरायकेला 29
कोडरमा 20
गढ़वा 16
बोकारो 13
चाईबासा 11
गिरिडीह 07
जमशेदपुर 05
खूंटी 05
लोहरदगा 05
देवघर 04
रांची 03
गुमला 03
जामताड़ा 03
गोड्डा 02