रांची
राष्ट्रीय सुरक्षा और भारतीय सेना के सम्मान में ‘नागरिक’ बैनर तले भाजपा कार्यकर्ता, आम नागरिक, सामाजिक संगठन और प्रबुद्ध जन 14 मई को रांची में विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इस आयोजन के जरिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा और जवानों का उत्साह बढ़ाया जाएगा। तिरंगा यात्रा 14 मई को सुबह 10 बजे रांची मुख्यालय के शहीद चौक से प्रारंभ होकर बिरसा मुंडा समाधि स्थल, कोकर तक जाएगी। इसके बाद राज्य भर में चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा की योजना के अनुसार:
• 15 मई को प्रमंडल स्तर पर
• 16 मई को सभी जिला मुख्यालयों में
• 19 और 20 मई को मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी।
19 मई को पलामू, संथाल और हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 20 मई को कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के मंडलों में कार्यक्रम होंगे।
तिरंगा यात्रा के इन आयोजनों में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे, जो भारतीय सेना के प्रति एकजुटता और सम्मान का प्रदर्शन करेंगे।