logo

जीनल एन गाला  बनीं झारखंड कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की नई प्रभारी 

GALA1.jpg

रांची
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की अध्यक्षता कर रहे सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्ति की घोषणा की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, जीनल एन. गाला को झारखंड पीसीसी के अल्पसंख्यक विभाग की प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। अधिसूचना की प्रतियां झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश, झारखंड पीसीसी प्रभारी  के. राजू, और विभाग के चेयरमैन  मंजूर अंसारी को भी भेजी गई हैं। मुंबई, महाराष्ट्र निवासी जीनल गाला अब झारखंड में कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक मामलों से जुड़ी रणनीतियों और गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest