logo

साली से जबरन संबंध बनाता था जीजा, साढू ने गोली मार दी; 12 साल से ताक में था

bundu_news.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के राहे प्रखंड में मंगलवार को छोटे साढ़ू ने बड़े साढ़ू की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने बताया कि अर्जुन महतो की हत्या उसके साढू समीर कोइरी ने की है। समीर पुलिस की गिरफ्त में है। पूछताछ के दौरान समीर ने बताया कि अर्जुन उसकी पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाता था। विरोध करने पर भी नहीं मानता था। जिस कारण समीर ने उसकी हत्या करने की 12 साल पहले ही शपथ ले ली थी। समीर पिछले 12 साल से अर्जुन की हत्या करने की योजना बना रहा था। दो बार वह इस घटना को अंजाम देने में विफल रहा लेकिन 10 जून की रात उसने मौका देखकर अर्जुन महतो को मौत के घाट उतार दिया। 


जबरन संबंध बनाता था अर्जुन
समीर ने बताया कि साल 2012 में उसकी शादी रांची के बुंडू में हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसके मंझले साढ़ू से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। उसने जब अपनी पत्नी से इस बारे में पूछताछ की। पत्नी ने उसे बताया कि शादी होने से पहले जब भी अर्जुन (जीजा) अपने ससुराल आते थे, वह उसे जबरन संबंध बनाते थे। कई बार उसने अपने जीजा अर्जुन का विरोध भी किया, लेकिन वह नहीं माना। लोकलाज के भय से वह घर में भी अपनी बात भी नहीं रख पाई। इसी दौरान उसकी शादी हो गई। शादी के बाद भी कई बार जबरन अर्जुन ने समीर की पत्नी के साथ संबंध बनाए। 


बाउंड्री पार कर घर में घुसकर मारी थी गोली
मामले की जानकारी होने के बाद समीर ने अपने ससुराल जाकर अर्जुन को लेकर शिकायत की, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद समीर अपने साढू अर्जुन को जान से मारने की प्लानिंग की। गौरतलब है कि 10 जून की रात अर्जुन महतो अपने बड़े साढू झरिया महतो के राहे स्थित लोहाहातु दुलमी में बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गया हुआ था। रात होने पर वो वहीं ठहर गया। इधर मौके पर समीर कोईरी बाउंड्री पार कर पहुंचा और अर्जुन महतो को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।  

Tags - JharkhandJharkhand newsCrime news