logo

नक्सलियों के दो डंप को चाईबासा पुलिस ने किया ध्वस्त, भारी मात्र में हथियार और कारतूस बरामद

CHAI25.jpg

जमशेदपुर
पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ-197 बटालियन के द्वारा प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के खिलाफ चलाये गये संयुक्त अभियान में नक्सलियों के दो डंप को पुलिस ने ध्वस्त करने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही भारी संख्या में नक्सलियों के द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले खतरनाक हथियार जैसे एम-16 और जिंदा कारतूस को भी बरामद किया हैं। 
इस संबंध में चाईबासा के पुलिस लाइन में पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोंटो थाना अंतर्गत जंगल क्षेत्र के पहाड़ियों में खतरनाक हथियार और गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुईं थी। जिसके बाद 24 फरवरी को टोंटो थाना के ग्राम सरजामबुरु, तुम्बाहांका, पूर्तिंटोला एवं जीम्कीइकीर के आस-पास जंगल के पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। इस सर्च अभियान के दौरान टोंटो  थाना के सरजामबुरू और तुम्बाहांका के समीप जीम्कीइकीर के जंगल में दो नक्सल डंप को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सली डंप में से भारी मात्रा में खतरनाक हथियार, कारतूस एवं नक्सलियों के अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है। जिसे पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया है। 

एसपी आशुतोष शेखर ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए जानकारी दी कि नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल दा, मोछू, अनल दा, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा समेत कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील है। जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा की 209 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 134 बटालियन, 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थाना अंतर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा, बोयपाईससांग, कटमबा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा टोंटो थाना अंतर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहांका, रेगडा, पाटातोखब, गोबुरू, बुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है।

इन हथियारों की हुई बरामदगी

एक एम 16 राइफल 5.56 एमएम का, पांच 303 बोल्ट एक्शन राइफल, तीन 315 बोर राइफल, एक फैक्ट्ररी मेड एयर गन, दो  एम 16 राइफल का मैगजीन, पांच बोल्ट एक्शन राइफल का मैगजीन, 315 बोर राइफल का तीन मैगजीन, 5.56 एमएम का 21 कारतूस, 7.62 एमएम का 17 कारतूस, 315 बोर राइफल का 267 कारतूस, 303 बोल्ट एक्शन राइफल का 227 कारतूस, 3 वायरलैस सेट, 2 बैटरी, 11 थान नक्सली कपड़ा, 8 ऐम्युनिशन पाउच और नक्सलियों के दैनिक उपयोग कई सामान को इस पुलिस के इस संयुक्त अभियान के बरामद हुआ है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest