logo

BJP की गारंटी पर मत जाईए, उसने हमेशा झारखंड को धोखा दिया हैः चंपाई सोरेन

रासह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गिरिडीह जिला के पीरटांड़ मे मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का आज शिलान्यास किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 2019 में सरकार आई वैसे ही कोरोना कोरोना जैसे महामारी आ गई। दो साल तक हम उसमें काम नहीं कर पाए। हमारी सरकार को भाजपा वाले लोगों ने अस्थिर करने की कोशिश की। कभी स्थिरता से काम नहीं करने दिया। हमारे लोगों के पास खेत खलिहान होते हुए भी लोग बाहर जा रहे हैं। इसलिए ये योजना हेमंत बाबू लेकर आए। यहां के किसानों को हम पानी देंगे। औऱ किसानों को उनके पैरों पर खड़ा करेंगे। उनका घर परिवार अच्छा चलेगा। लंबा समय तक भाजपा वालों ने राज्य को चलाया। कभी एक भी इस तरह का योजना नहीं लाया। एक मीटर भी पाइप नहीं बिछाया। सिर्फ झारखंड के खनिज संपदा पर नजर था। जो बुनियादी समस्या है उसको हम तभी खत्म कर पाएंगे जब हमारे किसान मजबूत होंगे। जब आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक व्यवस्था पक्की होगी तो हम पलायन नहीं करेंगे। मजदूर बनकर नहीं जाएंगे बाहर। 


भाजपा की गारंटी पर मत जाइए। हर समय झारंखंड केंद्र सरकार ने धोखा दिया है। इसलिए अबुआ आवास लाना पड़ा। यहां के खनिज संपदा को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात भेजा गया। अगर यहां 2 प्रतिशत भी खर्च होता तो आज झारखंड का भाग्य कुछ और होता। हम ऐसी व्यवस्था लाएंगे कि यहां का गरीब गुरबा अपने पैर पर खड़े हो सके। यहीं सोचकर हमने रोटी, कपड़ा मकान की बात सोची। इस इलाका में डीवीसी भी है। डीवीसी यहां का पानी उपयोग किया। यहां का हर चीज उपयोग करता है। लेकिन यहां के मजदूर खेत खलिहान में काम करने वाले किसान के बारे में नहीं सोचा कि कैसे उनको पानी मिले। मात्र 2 साल में हमने इतना काम किया। 


आपको समझना होगा कि इस धरती का भूमिपुत्र हैं आप। आपको इसे सवारना है। रोटी, कपड़ा मकान देने की तैयारी हमारी है। इसी धरती में 2 हजार किलोमीटर से आकर लोग 2 तल्ला, तीन तल्ला मकान बना ले रहा है कि लेकिन जो यहां के लोग है वो जैसे के तैसे हैं। हम बुनियाद को मजबूत करेंगे। विकास की श्रेणी से नीचे लिखे झारखंड को हम ऊपर उठाएंगे। यहां पाइपलाइन से पानी को लाना होगा। पाइपलाइन का जाल बिछेगा। 12 महीना हर खेत में पानी पहुंचेगा। अपने आप आपका आर्थिक व्यवस्था बदल जाएगा। आपकी सरकार आए और आपकी योजना के मुताबिक काम करेगी। हमारा काम देखकर भाजपा के पेट में दर्द हो गया है। 


हम केंद्रीय एजेंसी का सम्मान करते हैं लेकिन किसी एक पार्टी के पक्ष में एजेंसी काम ना करें। 
पहले ऐसी सड़क थी कि लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे थे लेकिन हमने 15 हजार किलोमीटर तक का सड़क बनवाना शुरू किया। पूरे देश को धोखा दिया है भाजपा ने। गिरिडीह से मेरा लगाव हो गया है। बड़ा खुशी है इस धरती पर। मैं वहीं हूं जहां झारखंड का बिगुल बजा था। मैं इसी रास्ते से गुरुजी के साथ पैदल धनबाद चला गया था। ये सरकार आपको रोटी, कपड़ा मकान देने के लिए आपके साथ है। जनता का हम आवेदन ले चुक हैं। आपके एक एक आवेदन का निष्पादन होगा। आप बहुरूपिया भाजपा को पहचानिए। भाजपा को कहीं खड़ा होने का जगह मत दीजिए। आपको मैं सावधान कर देते हैं। ये सरकार आपके द्वार तक जाएगी।