logo

यहां के खनिज पर लोगों की गिद्ध की नजर, खाली हाथ आते ही 2 तल्ला मकान और 10 ट्रक का मालिक बन जाते हैंः चंपाई सोरेन

hoji.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज सीएम चंपाई सोरेन हजारीबाग में अबुआ आवास स्वीकृत पत्र देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये आपको मैं बताना चाहुंगा कि 2019 में हम जनादेश प्राप्त हुआ। सरकार गठन हुआ। 2 साल तक कोरोन रहा हमारी सरकार में। उस समय भी हमारे युवा सम्राट हेमंत सोरेन ने कुशल नेतृत्व किया। मजदूरों को हवाई जहाज से वापस मंगवाया। केंद्र बस कहता रहा गया कि हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बैठाएंगे। और हेमंत बाबू ने कर दिखाया। भाजपा ने हमारी सरकार को स्थिर नहीं रहने दिया कभी भी। लेकिन 4 साल हेमंत बाबू ने बेहतर काम किया। विपक्ष हमको पार्ट 2 कहता है। बचे हुए एक साल को हमें पूरा करना है। झारखंड बड़ा धनी प्रदेश हैं। यहां के खनिज का लाभ महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली के लोग उठा रहे हैं। राज्य खनिज संपदा से परिपूर्ण है। इसके बावजूद झारखंड के मूलवासी जहां के तहां है। बदन में ठंड में कपड़ा नहीं, गर्मी में पैर में चप्पल नहीं। क्यों आखिर अबुआ आवास का जरूरत पड़ा। हेमंत बाबू ने कई बार केंद्र सरकार को पत्राचार किया कि पीएम आवास का पैसा दीजिए। जब नहीं दिया तब जाकर हमारी सरकार ने सोचा कि हमलोग यहां के आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक को आबुआ आवास देंगे।  दो नहीं तीन कमरा का मकान देंगे। इसलिए सरकार अपने बल पर घर देने का फैसला किया। ये हमलोग जानते हैं कि हमारे झारखंड प्रदेश के खनिज पर भारत के हर कोने से लोगों की गिद्ध की नजर है। लोग जानते हैं कि यह खनिज संपदा से भरा हुआ है। यहां आने के साथ ही दो तल्ला मकान और ट्रक का मालिक बन जाते हैं। यहां का आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। आर्थिक व्यवस्था बहुत दयनीय है। शैक्षणिक स्थिति दयनीय है। सामाजिक व्यवस्था सुरक्षित नहीं है। इसलिए पहले हमने सोचा कि गांव के उन परिवार जिनको खाने के लिए दो टाइम का खाना नहीं मिलता है उनके लिए सर्वजन पेंशन योजना लेकर आए। किसी को ब्लॉक और कार्यायल नहीं जाना पड़ा। 


2027 तक  देंगे हम पक्का मकान 
हेमंत बाबू के नेतृत्व में ये सरकार काम किया कोई बिचौलिया को जगह नहीं मिला। आप घबराईए मत जो सूची बन गया है सभी को घर मिलेगा। जिनको नहीं मिला है वो भी चिंता मत करिए सबको आवास देंगे हम। 2027 तक झारखंड में एक भी ऐसा एक भी नहीं बचेगा जिसके पास पक्का मकान नहीं होगा। रोशनी की जरूरत है तो हम 125 यूनिट फ्री बिजली देंगे। 30 लाख लाभुक को फ्री बिजली मिलेगी। विपक्ष कहता है कि क्या काम किया हमने। वर्षों से जिस धरती को सोना चिड़िया कहते है उसे धरती पुत्र से दूर रखा गया। हमलोग काम करने के लिए आए हैं। भाषण देने नहीं। इसलिए आज इस मंच से हम घोषणा करते हैं कि इस क्षेत्र में हजारीबाग में डेयरी प्लांट बनने जा रहा है। बहुत जल्दी बनेगा। जो हम कहते हैं वहीं करते हैं। इसलिए जो भी काम हमने शुरू किया है झारखंड को उभारने के उसमें एक ये भी है कि हम उद्योग में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को मौका देंगे। हमारे खेत खलिहान में पानी की कमी कभी नहीं होगी। इसलिए हमने पाइपलाइन से पानी देने का सोचा है। 


ये सरकार आपके साथ खड़ी है
चुनाव में हेमंत बाबू को जनादेश मिला। विपक्ष ने 20 सालों तक कुछ नहीं किया। विपक्ष ने सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्था में विकास नहीं किया। यही सोचकर हमारी सरकार इस योजना को लेकर आई। क्योंकि हमें मालूम है कि समाज को बैलेंस करने के लिए पहले हमें बुनियादी चीजें सुधारनी होगी। इसलिए हम स्मार्ट मॉडल स्कूल लेकर आए। स्कॉलरशिप को तीन गुणा बढ़ा दिया। यही सब देखकर भाजपा के पेट में दर्द होता है। कहता है चंपाई सोरेन पार्ट 2 है। राज्य को आगे बढ़ाना अगर पार्ट 2 है तो हम स्वीकार करते हैं। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार इसलिए आपके लिए बनाया गया। लोगों के बदन में कपड़ा नहीं है इसलिए हम साल में 2 बार कपड़ा देते हैं। हमारा युवा सम्राट हेमंत बाबू आपका दर्द समझते थे। वो सोचते थे कि क्यों आखिर सबकुछ होते हुए भी हमारे झारखंड के लोग गरीब हैं। भाजपा कहती है कि सब लोग शिक्षा प्राप्त कर लेगा तो हमलोग कैसे राजनीति करेगा। वो बस झूठा आश्वासन देते हैं। सावधान रहिएगा। ये सरकार हर गरीब परिवार के साथ है। एक दिन हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि गांव और शहर के बीच की खाई को मिटा देंगे। मुख्यमंत्री गाड़ी ग्राम योजना लेकर हम आ रहे हैं हम शहर और गांव के बीच की दूरी को पाट देंगे। 

फॉलोअप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंः- https://chat.whatsapp.com/BWWTBksw7AqHzvtefAvNyy