logo

समाज निर्माण में महिलाओं की सबसे अहम भूमिका, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी आपका साथ मिलाः चंपाई सोरेन

मपगसजह.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को आज 55 हजार सखी मंडल के महिला बहन बेटियां को हम बधाई देते हैं। आज झारखंड प्रदेश में महागठबंधन का सरकार जो शुरू किये थे हेमंत बाबू ने, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर किसी प्रकार का आरोप है ना खाता ना बही में उनका नाम लिखा है। जो अच्छा नेतृत्व और इस सामाजिक व्यवस्था, आर्थिक व्यवस्था और शैक्षणिक व्यवस्था को भी अध्ययन करके ये नया-नया योजना तैयार किया कि झारखंड इतना धनी प्रदेश है और इतना दिन आजाद होने के बाद भी यहां के आदिवासी, मूलवासी की सामाजिक व्यवस्था, आर्थिक व्यवस्था जितना मजबूत होना चाहिए उतना नहीं है। लेकिन आज हम देखेंगे कि समाज के अंदर में हमारी महिला की भूमिका सबसे अहम होती है। हर काम काज में खेत खलिहान से लेकर समाज को चलाने में महिला की बहुत अहम भूमिक होती है। घर संसार सुधारने के लिए महिला की ही जरूरत होती है। समाज में पुरुषों का उतना योगदान नहीं है जितना आपका है। महागठबंधन सरकार ने महिला समूह को चार साल में सबसे ज्यादा सहायता और विकसित किया है। आज जो उपस्थित यहां हजारों की संख्या में महिला उपस्थित हैं। इस सरकार ने आज भी 825 करोड़ सहायता राशि देने का काम कर रही है। 8247 करोड़ हमने चार साल में महिला समूह को देने का काम किया है। आज सरकार की मंशा है कि झारखंड का विकास करना है तो महिला के बिना समाज की व्यवस्था नहीं  हो सकती है। आर्थिक व्यवस्था कमजोर होने के बाद भी महिला का योगदान बहुत रहा है। खेल खलिहान से लेकर घर परिवार तक। पिछली सरकार इतना मदद नहीं कर सकी थी। लेकिन ये सरकार 4 साल के अंदर में 8247 करोड़ मदद की है। इसलिए आप समझ सकते हैं कि हमारे सरकार की सोच क्या है। इसलिए हर तरह से हमारी सोच है हमारा परिवार अगर मजबूत करना है तो बिना महिला सहयोग से आप समाज को मजबूत नहीं कर सकते। पुरुषों से ज्यादा हर कार्यक्षेत्र में महिला का योगदान है। हर काम काज में महिला अहम भूमिका निभा रही है। इसलिए इस सरकार की ओर से कभी आपको निराश नहीं होने देगी। कभी आपको महसूस नहीं होने देगी कि आप इस सरकार से दूर है। मां,बहन,बेटियों पर सरकार को बहुत भरोसा है। 


केंद्र सरकार ने मदद करने से मना किया 
इसलिए आज इस सरकार ने बहुत सारी काम शुरू की है। झारखंड प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में बहुत कमी है। घर की कमी है। आज का समय कितना मुश्किल से बीत रहा है। उनका दर्द कौन समझेगा। इसलिए हेमंत बाबू ने एक ऐसा योजना लाया है। पहले पीएम आवास का बहुत चर्चा होता था। लेकिन क्या विडंबना है। भारत सरकार के महाराज ने झारखंड के साथ भेदभाव शुरू किया। झारखंड में हमारी सरकार बनी तो देना बंद कर दिया। 80 प्रतिशत देना बंद कर दिया। हमलोग मांगता रहा गया लेकिन जवाब नहीं आया। ऐसा परिस्थिति में हमारे पूर्व सीएम ने अबुआ आवास लाया। 8 लाख की जगह हमें 29 लाख आवेदन आया। उसमें से 20 लाख चिन्हित हुआ। अब तीन कमरा का मकान झारखंड में मिलेगा। इस तरह का योजना हम लाए। यहां का खनिज का उपयोग महाराष्ट्र और दिल्ली के लोग करते हैं। जंगल के बीच जाइए। गर्मी में लोगों के पैर में चप्पल नहीं है। ठंड में शरीर पर गर्म कपड़ा नहीं। ये सबसे धनी प्रदेश है और यहां के लोगों को ऐसे रखा गया है। झारखंड में पहले ही सरकार ने सोच लिया कि रोटी कपड़ा मकान सबसे जरूरी है इसलिए झारखंड सरकार ने 100 यूनिट बिजली फ्री कर दिया है। 21 लाख परिवार को छूट मिला है। और हेमंत सोरेन को केंद्रीय एजेंसी ने बिना खाता बही में नाम रहे हुए ही जेल भेज दिया। हमने इस बार सोच कि 125 यूनिट बिजली फ्री दिया जाएगा। ताकि 30 लाख परिवार को फ्री बिजली मिले। 


हमने शिक्षा को महत्व दिया 
हमलोग ने शिक्षा को महत्व दिया। 9 लाख छात्राओं को सावित्रि बाई फूले योजना से लाभान्वित किया। हमने सोचा कि हमारे बच्चे ठीक से पढ़ नहीं पा रहे हैं इसलिए हमने आदिवासी दलित के बच्चों विदेश भेजा।  पिछले सरकार की सोच नहीं थी। इसलिए उनलोगों ने 5 हजार प्राइमरी स्कूल को बंद कर दिया था। ताकि यहां की बच्चियां पढ़ ना सके। वो लोग नहीं चाहते थे यहां गरीब के बच्चे पढ़ पाए। इसलिए हमलोग ऐसा काम करते जा रहे हैं कि आपलोग सुनिएगा हमलोग छात्रवृति तीन गुणा बढ़ा दिया। ताकि कोई बच्चा बच्ची पैसा का अभाव में पढाई ना छोड़े। हमलोग गुरुजी क्रेडिट कार्ड लाए। ताकि कोई भी गरीब मजूदरी का बेटा पढ़ सके। ताकि बच्चे अपने पैर पर खड़ा हो सके। 24 साल होने वाला है झारखंड को 4 साल में हमने ये काम किया। 2 साल में कोरोना ने प्रभावित किया। 2 साल में हमने इतना कुछ किया। हम पहले शिक्षा देंगे। तो अपने आप सोना का झारखंड विकास की ओर बढ़ना शुरू होगा। इसलिए हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल शुरू किया गया। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा नहीं मिलने के कारण विकास नहीं हो पा रहा है। वो खत्म हो सके। किसानों को हमने केसीसी ऋण देने का काम किया है। जो दे नहीं पाए उनका कर्ज भी माफ किया है। ताकि एक दिन झारखंड विकास कर सके। ये सरकार गांव से चलाना है। इसलिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया गया। ताकि अधिकारी आपके घर जा सके और योजना बना सके। हमें लाख-लाख आवेदन आया सबका निष्पादन किया गया। बच्चों के खेल को भी हमने महत्व दिया। हर गांव में हर किसी को पेंशन मिल रहा है। हेमंत बाबू ने कानून बनाया कि हर परिवार को पेंशन मिले। इस तरह का काम कौन करेगा।

हमारी गठबंधन सरकार ने किया। 
गांव में सड़के नहीं बनती है। इसलिए सरकार ने तय कर लिया कि 15 हजार किलोमीटर तक गांव क्षेत्र में सड़क बनेगी। ताकि गांव और शहर में किसी प्रकार का भेदभाव ना हो। यहां उद्योग है माइंस है। लेकिन यहां का युवा को रोजगार नहीं मिलता है इसलिए सरकार ने तय कि जो भी निजी कंपनी है वहां 75 प्रतिशत झारखंड के लोग काम करेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि आपके बिना संसार खुश नहीं रह सकती है। हम आपको सहयोग करेंगे ताकि 55 हजार से ज्यादा सखी मंडल आत्मनिर्भर बने। किसी चीज की कमी ना हो। ये सरकार आपका कभी दिल नहीं दुखाएगी। हम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देंगे।