logo

छवि रंजन की बढ़ी मुश्किलें, जमीन घोटाले के अलावा, अब मनी लॉन्ड्रिंग का चलेगा मुकदमा..

WhatsApp_Image_2023-06-20_at_4_05_36_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

सेना जमीन घोटाले में निलंबित आईएएस छवि रंजन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। रांची के उपायुक्त पद पर विराजमान रहे छवि रंजन व कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल सहित 10 लोगों के खिलाफ ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मुकदमा चलाएगी। ईडी की विशेष न्यायधसिंह दिनेश राय की अदालत ने सोमवार को चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए पुलिस पेपर सौंपने का निर्देश ईडी को दिया है। आपको बता दें प्रवर्तन निदेशालय ने 12 जून को छवि रंजन सहित कुल दस आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल  की गई है. जिसमें छवि सहित अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, प्रदीप बागची, अफसर अली, इम्तयेयाज अहमद, तल्हा खान, भानु प्रताप प्रसाद व सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमा चलाये जायेंगे। 

छवि रंजन ने हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका 

आपको बता दें की निलंबित आईएएस छवि रंजन ने जमीन घोटाले में अपनी गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर प्राथमिकी को रद्द करने का आग्रह किया है। जिसके बाद छवि रंजन की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। कोर्ट ने ईडी को इसके लिए 12 जुलाई का समय दिया है। ज्ञात हो की सेना कि 4.55 एकड़ जमीन घोटाले मामले में बड़गाईं अंचल के कर्मचारियों सहित 18 लोगों के 22 ठिकानो पर 12 अप्रैल को छापेमारी की थी। जिसके बाद कई संदिघ्द कागजात ईडी के हाथ लगे थे। दस्तवेज की जांच के बाद छवि रंजन की संलिप्तता पायी है थी। जिसके बाद छवि रंजन को ईडी द्वारा चार मई को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N