logo

मुख्यमंत्री हेमंत ने हिमंता पर कसा तंज, बोले- उनको असम की जनता की फिक्र नहीं

वदता.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मीडिया से बात की।मुख्यमंत्री ने बार-बार झारखंड दौरे पर आ रहे असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर तंज कसते हुए कहा कि हमें असम में रह रहे अपने झारखंडी भाई-बहनों की चिंता है, इसलिए हमने सहायता राशि भी उपलब्ध कराई है। पता नहीं उन्हें क्यों अपने राज्य असम के लोगों की चिंता नहीं है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बार-बार राज्य में भाजपा क्यों उनका विचरण करा रही है इसका जवाब भाजपा ही दे सकती है। इतना ही नहीं सदम के अंदर भी सीएम ने हिमंता विस्वा सरमा पर निशाना साधा था और उनकानाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि उनके राज्य में लोग डूब रहे हैं और वे वोट के लिए यहां भ्रम फैला रहे हैं। हम उनके राज्य के लिए पैसे दे रहे हैं और ये झारखंड का भ्रमण करते हैं। ये असम से झारखंड को लूटने आए हैं। इनका असम से भी सफाया हो जाएगा।


पहले भी ले चुके हैं चुटकी 
इससे पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर चुटकी लेते हुए बीजेपी पर तंज कसा था। सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका में कहा था कि झारखंड के बीजेपी नेताओं की बैट्री डिस्चार्ज हो गई है इसलिए इंपोर्ट करके नेताओं को लाया जा रहा है जिससे कि राज्य के नेता चार्ज हो सकें। 


पाकुड़ दौरे पर हिमंता ने दिया था बयान
दरअसल हिमंता ने पाकुड़ दौरे पर बयान दिया था कि झारखंड में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। हेमंत सोरेन एक ओर कहते हैं कि राज्य में आदिवासियों की सरकार है लेकिन आदिवासियों को न्याय नहीं मिल रहा है। संताल परगना की डेमोग्राफी बदली जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें हिंसाग्रस्त गावं गोपीनाथपुर जाने से रोक रही है। इसी बात पर पलटवार करते हुए हेमंत सोरन ने बीजेपी नेताओं पर चुटकी ली थी। 

Tags - Hemant Soren Hemant Soren News Hemant Soren Himanta Tanj Jharkhand News