logo

सिक्किम में सुरंग दुर्घटना में झारखंड के श्रमिक भी हताहत, सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान; श्रम मंत्री को दिया निर्देश

hemant50.jpg

रांची:

सिक्किम के नामची जिला स्थित निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना के सुरंग में हुए भूस्खलन की घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है और चिंता जताई है। सीएम हेमंत ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर इस हादसे में झारखंड के हमारे कुछ श्रमिक भी प्रभावित हुए हैं। सीएम हेमंत ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से अपील की है कि झारखंड के प्रभावित श्रमिकों को हरसंभव सहायता प्रदान किया जाए। सीएम हेमंत ने कहा कि झारखंड सरकार भी लगातार श्रमिकों के संपर्क में है और जरूरी सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम हेमंत ने श्रम मंत्री संजय यादव को मामले में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 


 

Tags - Hemant SorenSikkim Tunnel AccidentSanjay Prasad YadavJharkhand