logo

बड़ी सौगात : CM हेमंत सोरेन ने किया सोनारी एयरपोर्ट का उद्घाटन, कोलकाता -भुवनेश्वर के लिए शुरू होगी उड़ान

cm_jamshedpur.jpg

डेस्क:
जमशेदपुर वासियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी सौगात दी है। सीएम ने मंगलवार यानि आज जमशेदपुर से कोलकाता हवाई सेवा की विधिवत शुरुआत की है। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान के लिए एयरलाइंस कंपनी इंडियावन एयर का सीएम ने शुभारंभ किया। सोनारी एयरपोर्ट से भुनेश्वर और कोलकाता के विमान उड़ान भरना शुरू करेगा। यह राज्य का तीसरा एयरपोर्ट है। कोलकाता के लिए 14 फरवरी और भुनेश्वर के लिए 25 मार्च तक उड़ान भरने की अनुमति दी गई है। 

सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि जमशेदपुर स्थित सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नागर विमानन विभाग द्वारा कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग सेंटर की भी शुरुआत की गयी है जिसके लिए कुछ परमिशन मिलना बाकी है। इस ओर आगे बढ़ने के लिए हम प्रयासरत हैं।


कितना होगा किराया 
बता दें कि जमशेदपुर से कोलकाता का किराया 1,999 रुपये रखा गया है। इंडियावन एयर ने 9 सीटर विमान चलाने का फैसला किया है। कल सुबह 11:30 बजे विमान उड़ान भरेगा और 12:35 बजे यात्रियों को कोलकाता पहुंचा देगा। यही विमान दोपहर 1:25 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और 2:30 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचा देगा। इसी के साथ जमशेदपुर झारखंड का दूसरा शहर बन जायेगा, जहां से विमानों की व्यावसायिक उड़ान शुरू होगी। अब तक लोगों को सिर्फ बिरसा मुडा एयरपोर्ट की सेवा लेनी पड़ती है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT