logo

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

WhatsApp_Image_2026-07-14_at_3_13_40_PM.jpeg

रांची
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा परिसर पहुंचकर दिवंगत मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों, समर्थकों व शुभचिंतकों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दें।
सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के लिए सदैव याद किए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री को याद करते हुए कहा कि मन्नान मल्लिक जी लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। उन्होंने झारखंड, विशेषकर धनबाद क्षेत्र की जनता की आवाज़ को हमेशा प्रमुखता से उठाया। उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जननेता को खो दिया है। यह राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। 
मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के परिजनों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक मती कल्पना ने इस दौरान पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की तथा उनको ढांढ़स बंधाया। उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
 

Tags - Hemant Soren Mannan Mallik Jharkhand News Ranchi Tribute