logo

सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे गिरिडीह, JMM के 50वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

cm_gridhih.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह में 4 मार्च यानी आज अपना 50वां स्थापना दिवस मनाएगी। मुख्य समारोह गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंच गए हैं। बोडो स्थित हवाई अड्डे में सीएम ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया और सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। कुछ देर बाद वो झंडा मैदान पहुंचेगे और समारोह में शामिल होंगे। इधर कार्यक्रमस्थल पर भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे हैं। 


तैयारियां पूरी
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। पूरे शहर को जेएमएम के झंडे से पटा दिया गया है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। तैयारी की समीक्षा विधायक सुदिव्य कुमार के साथ जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया है। वहीं कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी 13 प्रखंडों के कार्यकर्ताओं को सभा स्थल लाने की व्यवस्था भी पार्टी की तरफ से की गई है। इस दौरान डीसी और विधायक ने संयुक्त रुप से एसी और एनडीसी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री आगमन को लेकर सभी तैयारी हो चुकी है। स्थापना दिवस पर अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी के साथ अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।इसके अलावा शहर के सभी चौक- चौराहों पर सुबह से ही पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।


आंदोलनकारियों को सम्मानित करेंगे सीएम
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उन आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने झारखंड आंदोलन के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ राज्य अलग करने की लड़ाई लड़ी थी। देर शाम को सीएम यहां सभा को संबोधित करेंगे। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 20 से 25 हजार की भीड़ जुटने की उम्मीद हैं। वहीं जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि 4 मार्च 1973 को जिले में झामुमो का स्थापना की गई थी।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT