logo

Ranchi : द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन पर सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं 

ODE.jpg

रांची
अब से कुछ ही देर में रांची एयरपोर्ट पर एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  (Draupadi Murmu)  पहुंचने वाली हैं। दरअसल पहले उनकी टाइमिंग 11:00 बजे की थी लेकिन शेड्यूल में कुछ तब्दीली होने के कारण अब उनकी फ्लाइट 12:10 पर रांची एयरपोर्ट पहुंचेगी। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन पर खुशी जाहिर की है उन्होंने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को अनेक शुभकामनाएं दी है।

 

 
ट्वीट में शुभकामनाएं दी 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके आने पर खुशी जाहिर की है और ट्वीट कर कहा है की "एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आज झारखंड आ रही हैं। भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है। आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी को हमारी ओर से अनेक अनेक शुभकामनाएं और जोहार। "

 

बैठक में रहेंगे ये नेता

एनडीए द्वारा आयोजित बैठक में द्रौपदी मुर्मू सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायकदल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद  आदित्य साहू शिरकत करेंगे। इसी शाम साढ़े 4 बजे द्रौपदी मुर्मू दिल्ली लौट जाएंगी।