logo

झारखंड के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन कल, सीएम करेंगे शुभारंभ

hemant_on_stage4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 अक्टूबर यानि कल करेंगे। राज्य के सबसे लंबे पुल का निर्माण दुमका जिले में मयूराक्षी नदी पर किया गया है। पुल दुमका के कुमड़ाबाद - मसलिया के मकरमपुर को जोड़ता है। मयूराक्षी नदी पर बने 2.3 किलोमीटर की यह पुल मकरमपुर से दुमका जिला मुख्यालय की दूरी 15 किलोमीटर कर देगा। यह पहले 30 किलोमीटर थी। उद्घाटन की सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। वहीं सीएम के दौरे से पहले डीसी ए दोड्डे ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा किया और सारी व्यवस्था की जानकारी ली। 

 

डीसी ने देखी जारी तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार सीएम इस समारोह में विभिन्न विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का भी शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। सीएम 30 अक्टूबर को दुमका पहुंच कर इस पुल की सौगात राज्यवासियों को देंगे। वहीं रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री 31 अक्टूबर को पलामू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। वहीं सीएम के आने से पहले डीसी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सारी तैयारियों की जानकारी ली। डीसी ए दोड्डे ने हेलीपैड, पार्किंग, मुख्य कार्यक्रम स्थल, लोगों के बैठने की व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।

फरवरी 2018 में शुरू हुआ था निर्माण
बता दें कि पुल की लंबाई 2340 मीटर (पहुंच पथ सहित 2800 मीटर) है। राज्य के सबसे लंबे इस पुल से मकरमपुर से दुमका जिला मुख्यालय की दूरी मात्र 15 किलोमीटर रह जाएगी। पहले यह दूरी 30 किलोमीटर थी। इस पुल को बनाने का जिम्मा स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड को मिला था। पुल का निर्माण फरवरी 2018 में किया गया था। जिसे बनने में कुल 198 करोड़ 11 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N