logo

'वो मुझ पर पत्थर और कीचड़ फेंकते रहे और मैं...', सावित्रीबाई फुले को याद कर विरोधियों पर निशाना साध गए हेमंत सोरेन

soren211.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज विधायक दल की बैठक होनी है। पिछले दो दिनों से झारखंड में सियासी उथल-पुथल मचा हुआ है। मंगलवार को सीएम हेमंत अपने पिता शिबू सोरेन से मिलने गये थे। कहा जा रहा है कि किसी अहम निर्णय को लेकर वह अपने पिता की सहमति प्राप्त करने गये थे। दूसरी तरफ ईडी की तरफ से सीएम हेमंत को दिया गया दो दिन का डेडलाइन भी खत्म हो चुका है। सीएम हेमंत ने ईडी को चिट्ठी भिजवा दिया है। इन सब मसलों के बीच सीएम हेमंत के एक-एक बयान पर काफी बारिकी से नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने आज ट्वीट कर लिखा है- 


"वो मुझ पर पत्थर और कीचड़ फेंकते रहे, 
मैं गरीब, वंचित और शोषित बेटियों को पढ़ाती रही। 
~ सावित्रीबाई फुले 
देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी के अथक संघर्ष को सम्मान देते हुए झारखण्ड सरकार ने राज्य की लाखों बेटियों को अधिकार देते हुए उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ने का काम किया है। बेटियां पढ़ेंगी तो समाज आगे बढ़ेगा।

आप लोग आदिवासियों को लोकतंत्र नहीं सीखा सकते, बल्कि आपको समानता और सह अस्तित्व उनसे ही सीखना होगा।
~ मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा
झारखण्ड की माटी के लाल, महान नेता और हॉकी खिलाड़ी, संविधान सभा के सदस्य मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा हमेशा आदिवासी और शोषित समाज के हक-अधिकार के लिए लड़ते रहे। मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत झारखण्ड सरकार ने राज्य के वंचित वर्ग के 50 युवाओं को सरकारी खर्चे पर विदेश में उच्च शिक्षा हेतु भेजने का काम किया है। शिक्षा की क्रांति से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। 

शोषित और वंचित समाज को हक-अधिकार दिलाने के लिए जीवनपर्यन्त संघर्ष करने वाले आज देश की दो महान विभूतियों की जयंती पर शत-शत नमन।"


उन्होंने यह ट्वीट देश के दो महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पोस्ट किया है लेकिन इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। या यूं कहा जा सकता है कि इशारों ही इशारों में वह विपक्ष पर निशाना साध गये हैं। बता दें ईडी प्रकरण को  लेकर विपक्ष वर्तमान सरकार पर हमलावर है।