logo

झारखंड में ठंड की दस्तक, रांची में 7 डिग्री गिरा पारा; बढ़ेगी ठिठुरन

jharkhand_winter.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। रांची समेत पूरे राज्य में अब रात में ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम ठंडी हवाई चलने से करीब 7 डिग्री तक पारा गिरा है। ऐसे में नवंबर शुरू होते ही ठंड के और बढ़ने के आसार है। जिसको देखते हुए लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिए हैं। बता दें कि दोपहर के समय आसमान साफ व धूप खिला होने के बावजूद ठंडी हवाओं की वजह से ठंड का एहसास हो रहा है।


हिमालय और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि नवंबर में ठंड बढ़ती है। हवा के रुख में भी बदलाव होता है। राज्य में हिमालय और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड महसूस होने लगी है। बता दें कि शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 15.9 सेल्सियस दर्ज किया गया।  जबकि डालटनगंज में सबसे कम तापमान 17.7 दर्ज की गई है। वहीं जमेशदपुर का तापमान 19.4 डिग्री रहा। अभिषेक आनंद ने आगे बताया कि राज्य में उत्तरी भाग के मुकाबले दक्षिणी में अधिक ठंड का अहसास हो रहा है। राज्य के गुमला जिला में रात में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। यहां का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है। 


सर्दी जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी

 मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण सर्दी जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस बदलते मौसम में आपको अपना ध्यान रखना जरूरी है। हवा में बढ़ती ठंडक का ठंड का अहसास कराने लगी है। जानकारी हो कि आमतौर पर नवंबर में ठंड की दस्तक हो जाती है। लेकिन इस बार कम बारिश होने के कारण आसमान में बादल छाए रह सकते है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N