logo

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रही है कांग्रेस की पूर्व विधायक!

sikni.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में आज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि दुलमी प्रखंड, रामगढ़ के सिकनी गांव में घटी घटना अति निंदनीय है। लेकिन इस घटना को कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित अन्य बड़े नेता सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ये दुःखद है। दुलमी में शांतिमय माहौल स्थापित है। कुछ लोगों को ये रास नहीं आ रहा है। इसमें पूर्व विधायक भी शामिल हैं। कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति की आलोचना होनी चाहिये। कहा कि दुलमी प्रखंड में रामगढ़ विधायक सुनिता चौधरी के कुशल नेतृत्व से अमन चैन स्थापित है। 

घटना मॉब लिंचिंग है या नहीं, इसे लेकर विवाद
कहा कि आजसू पार्टी रामगढ़ प्रशासन की सराहना करती है। जिस प्रकार पुलिस अधीक्षक घटना की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं, वो सराहनीय है। परंतु पूर्व विधायक ममता देवी और कांग्रेस के नेताओं द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा है। निर्दोष लोगों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। जो लोग घटना में मौजूद नहीं थे उनका भी नाम दर्ज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से अनुसंधान कर बताया है की ये घटना मॉब लिंचिंग का घटना नहीं है। लेकिन कांग्रेस इसे मॉब लिंचिग बता रही है। आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N