logo

कर्नाटक में सरकार बनाती दिख रही है कांग्रेस, भाजपा की संभावनाएं विलुप्त! 

RAHUMODI.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 120 सीटें और भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं JDS केवल 26 सीटों पर आगे हैं। देखा जाए तो कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं।  राज्य में सरकार बदलती दिख रही है। कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी की संभावनाएं विलुप्त होती दिख रही है। वहीं कई बड़ी पार्टियों की खस्ताहालत है। AAP, AIMIM को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। वहीं, अभी तक JDU को 0 फीसद वोट शेयर मिला है। एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। इधर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा बजरंग बली के मंदिर पहुंच गई हैं। उधर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी बेंगलुरु के एक मंदिर में पूजा करने पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अपने विधायकों को  प्राइवेट जेट से राजस्थान लेकर जा रही है। 

 


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT