logo

काला कपड़ा पहनकर सदन पहुंचे कांग्रेसी सांसद, कार्यवाही स्थगित

mpkala.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है। देशभर में कांग्रेस आंदोलन कर विरोध जता रहे हैं। इसी क्रम में तमाम कांग्रेसी सांसद काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे। सबों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी काला कपड़ा पहनकर पहुंचे हैं। राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसी सांसद यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बैठक की, जिसमें कांग्रेस के सांसद समेत तृणमूल कांग्रेस के दो सांसद भी शामिल हुए।  खड़गे ने उन्हें धन्यवाद कहा है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी का भी स्वागत करती है जो ‘लोकतंत्र की रक्षा’ के लिए आगे आता है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने हमारा साथ दिया।

 
सच्चाई सामने आए हम यही चाहते हैं
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा "हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए। अगर अडाणी की संपत्ति सिर्फ ढाई साल में बढ़ी है, तो इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? अगर उसके पास जादू है जो ऐसा कर सकता है, तो हम नागरिकों को भी यह पता चलना चाहिए। अगर जेपीसी का गठन होता है, तो हमें जादू के बारे में पता चलेगा और लोगों को भी सच का पता चलेगा" लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए आसान की ओर बढ़े। अध्यक्ष ने कहा कि वह सदन को गरिमापूर्ण ढंग से चलाना चाहते हैं और तत्काल सदन की कार्यवाही चार बजे तक स्थगित कर दी। विपक्षी सदस्य काले कपड़े पहनकर सदन में आए थे। इस दौरान विपक्षी सदस्यों की तरफ़ से आसान की ओर कुछ कागज फेंके गए।