logo

Ranchi : कांग्रेस की दो दिवसीय नव संकल्प प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शुरू, संगठन को मजबूती देने पर होगी चर्चा

CONGO.jpg

रांचीः 

उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में लिए गए  फैसले को झारखंड में कैसे लागू किया जाए इसी रो लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला की शुरुआत हुई।  यह कार्यशाला कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे की अध्यक्षता में हो रहे हैं। कार्यशाला में बताया जाएगा कि कैसे नरेंद्र मोदी की सरकार ने यहां युवाओं को बेरोजगारी और मध्यमवर्ग को महंगाई की आग में झोंका है। कैसे किसानों को ठगा है।  रांची के संगम गार्डन बैंकेट हॉल में आयोजित हो रहे इस कार्यशाला में संगठन की मजबूती के लिए आने वाले दिनों में उदयपुर घोषणा के अनुसार क्या क्या बदलाव होंगे, कैसे पब्लिक इनसाइड डिपार्टमेंट काम करेगा, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के लिए कैसे विशेष व्यवस्था की जाएगी और इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट कैसे काम करेगा इसकी भी जानकारी दी जाएगी। 


भारत जोड़ो का नारा होगा बुलंद 
इस कार्यशाला में ज्यादा से ज्यादा युवाओं  को  जोड़ने, हर बूथ पर सशक्त और प्रभावी कार्यकर्ता बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर कांग्रेस का 2022 का नारा भारत जोड़ो का नारा होगा।  कांग्रेसियों  का कहना है कि आज जिस तरह से सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ कर देश को कमजोर किया जा रहा है, ऐसे में भारत जोड़ कर रखने की जरूरत है। 


क्या कहे प्रदेश अध्यक्ष 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि उदयपुर नव चिंतन शिविर के बाद पूरे देश भर में राज्यस्तर पर इस तरह के कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ताकि ग्रासरूट तक हमारी बातों को पहुंचाया जा सके। कार्यशाला में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों के अलावा सभी विधायक, कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी के सभी सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद के साथ-साथ सभी जिला के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव और डिस्टिक कोऑर्डिनेटर शिरकत कर रहे हैं.