logo

जामताड़ा में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेसी, कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन 

jamtara5.jpg

द फॉलोअप जामताड़ा;(दीपक झा)
जामताड़ा में कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसकी झलक तब देखने को मिली जब जामताड़ा में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी,गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी तथा बरही विधायक उमाशंकर अकेला शामिल हुए। इसके साथ ही हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सभा के पश्चात शहर में एक रैली निकाली जिसमें अपार जनसमूह शामिल हुआ। 


2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय 
रैली ने राहुल गांधी जिंदाबाद,सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। पूरे शहर में भ्रमण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फुरकान अंसारी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी।  देश में इंडिया गठबंधन का सरकार बनेगी। उमाशंकर अकेला ने कहा कि राहुल गांधी का जलवा अब लोगों के बीच देखने को मिल रही है। जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि हम लोगों ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N