logo

Crime : जामताड़ा के साइबर ठग को दिल्ली पुलिस ले गई अपने साथ, 2 लाख 40 हजार का लगाया था चूना 

sorrr.jpg

जामताड़ा: 
पूरे देश में साइबर ठगी के लिए मशहूर जामताड़ा जिला में किसी राज्य की पुलिस ऐसी नहीं है जो अपराधियों को ढुंढ़ते हुए जामताड़ा ना आई हो। ताजा मामले में दिल्ली पुलिस एक साइबर अपराधी को ढुंढ़ते हुए जामताड़ा पहुंच गई। दिल्ली पुलिस ने जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस के सहयोग से 2 लाख 40 हजार रुपए के ठगने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी को दिल्ली पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। 


दिल्ली में दर्ज है केस 
यह मामला नई दिल्ली ज्योति नगर साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ठग जामताड़ा का है। अपराधी के पास से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है। ठगी के पैसे का ट्रांजैक्शन झारखंड के धनबाद, मधुपुर और कोलकाता समेत कुल पांच जगह से किया गया जिसके बाद पैसे की निकासी की गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में असम का दो बैंक खाता और एक धनबाद के बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया है, जहां ठगी के पैसे का ट्रांजैक्शन किया गया।


अन्य अपराधियों को भी पकड़ा 
पुलिस के अनुसार जामताड़ा व देवघर के साइबर अपराधियों का कोलकाता और असम से लिंक रहता है। अपराधी को दिल्ली पुलिस अपने साथ दिल्ली ले गई। इस अपराधी की तलाश के दौरान जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने रंगे हाथ अन्य साइबर अपराधियों को भी पकड़ा है, जिसे जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस अपने साथ ले गई और जेल भेज दिया।