logo

रांची : रिम्स परिसर स्थित धर्मस्थल में तोड़फोड़, स्थानीय लोगों में आक्रोश 

uyiuo9.jpg

रांची: 
रिम्स परिसर स्थित धर्मस्थल में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। सुबह लोगों ने देखा कि बरियातू फार्मा के सामने पीपल पेड़ के नीचे बने अस्थायी धर्मस्थल में तोड़फोड़ की गई है। इसके अलावा दान पेटी से पैसा भी चुरा लिया गया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। 


पुलिस कर रही जांच
पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्वों ने  चोरी के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि कुछ लोग इसे सांप्रदायिक रंग से भी जोड़कर देख रही है। फिलहाल पुलिस ने ऐसी किसी बात से इनकार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।