logo

सड़क दुर्घटना में 3 मृतकों के आश्रित को मिलेगा मुआवजा, रांची उपायुक्त से मिली स्वीकृति

RANCHI_DC_RAHUL_KUMAR.jpg

रांची 
सड़क दुर्घटना में 3 मृतकों के आश्रित को मुआवजा दिया जायेगा। इसकी स्वीकृति रांची उपायुक्त ने दे दी है। बता दें कि विशेष आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए ज़िला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जायेगा। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा सड़क दुर्घटना के तहत क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति दी है। रांची जिले से 3 मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति मुआवजा का भुगतान किया जाएगा। इनमे बुण्डू, बड़गाईं और तमाड़ अंचल के एक-एक आश्रितों को 1-1 लाख की मुआवजा राशि मिलेगी। 

इनको मिलेगी मुआवजा राशि-  

1.  आवेदक -  गिरिधारी महतो
ग्राम - छोटकोलमा, पो- एदलहातु
थाना-बुण्डू
मृतक का नाम - स्व. लगनी देवी 
घटना की तिथि - 08.10.2023
अंचल-  बुण्डू 

2.आवेदक-  सुखदेव सिंह
ग्राम- न्यू बांधगाड़ी, दीपाटोली
थाना-सदर
मृतक का नाम - स्व. अमन सिंह
घटना की तिथि - 20.09.2022
अंचल-  बड़गाईं

3.  आवेदक - किरण देवी
ग्राम-कोंकाडीह, पो.-रुगड़ी
थाना - तमाड़
मृतक- स्व. त्रिलोचन महतो
अंचल-  तमाड़

क्या है राशि लेने की प्रक्रिया 

ये मुआवजा राशि संबंधित अंचल अधिकारी के प्रतिवेदन पर दी जाती है। प्रतिवेदन के बाद उप समाहर्त्ता भूमि सुधार सदर, रांची एवं बुण्डू ने इसकी अनुशंसा करते हैं। सभी कार्यवाही पूरी होने के बाद सड़क दुर्घटना से मृत व्यक्ति के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा हेतु अनुदान की स्वीकृति प्रदान की जाती है। 


 

Tags - CompensationJharkhand Newsroad accidentRANCHI DC