द फॉलोअप डेस्क
नगर निकाय चुनाव के तहत गुरुवार को धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। यह प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा विशाल कुमार पांडेय द्वारा पूरी की गई। स्क्रूटनी के दौरान कुल 33 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें तीन प्रत्याशियों का नामांकन नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया।

स्क्रूटनी के बाद जिन तीन प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किए गए, उनमें अखिलेश्वर महतो, डॉ. सुशील कुमार एवं पुष्पा कुमारी शामिल हैं। इसके साथ ही महापौर पद के लिए अब कुल 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बने हुए हैं। वैध पाए गए प्रत्याशियों में अमित कुमार अग्रवाल, आकाश दुसाध, मती इंदु देवी, उमेश पासवान, मती कुसुम देवी, चंद्रशेखर अग्रवाल, जावेद इकबाल, दिलीप कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नवल किशोर पासवान, मती नीलम मिश्रा, मोहम्मद परवेज खान, प्रकाश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, भृगुनाथ भगत, मुकेश कुमार पांडेय, योगेंद्र प्रधान, रवि चौधरी, रवि बुंदेला, राजकुमार कनौजिया, राम विनय सिंह, राहुल कुमार चौहान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, मती लक्ष्मी देवी, शमशेर आलम अंसारी, शांतनु कुमार चंद्रा, मती शिल्पी शर्मा, संजीव कुमार, संजीव सिंह एवं के.सी. सिंहराज शामिल हैं।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, जबकि 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। वहीं 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से मतगणना की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के बाद धनबाद में चुनावी माहौल और अधिक गर्मा गया है।