logo

धनबाद : कोयला चोरी करने मालगाड़ी में चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में, मौत

ille.jpg

रांचीः
लोग जान दांव पर लगाकर कोयला की चोरी करने की हरकत से बाज नहीं आ रहे है। मंगलवार की सुबह कुसुंडा तेतुलमारी लिंक रेल लाइन पर सुबह निचितपुर के पास खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर कुछ लोग कोयला चोरी कर रहे थे तभी बड़े हादसे का शिकार हो गये। एक युवक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।


अस्पताल में भर्ती महिला 
 घायल महिला को अस्पताल भेजा गया। मृतक को लेकर तो परिजन भाग गये लेकिन महिला को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया। बाद में प्रशासन ने अस्पताल भेजा। महिला को बोकारो जनरल अस्‍पताल (Bokaro General Hospital) भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। मृतक की पहचान विजय बाउरी के रूप में हुई है। ईस्ट बसुरिया इलाके का रहने वाला है। महिला बड़की बौआ की रहने वाली बताई जा रही है।