logo

मंथन : कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर चिंतन शिविर के दूसरे दिन हुई चर्चा

chintan_giri.jpg

गिरिडीह:

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिंतन शिविर के दूसरे दिन सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एससी-एसटी,अल्पसंख्यक के कोऑर्डिनेटर के. राजू , झारखंड प्रदेश कांग्रेस सदस्यता प्रभारी प्रकाश जोशी व डिजीटल मेंमबरशीप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीर चक्रवर्ती ने डिजिटल सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से पार्टी नेताओं को जानकारी दी।

  


को-ऑर्डिनेटर के. राजू ने बताया कि डिजिटल सदस्य बनाना बहुत ही आसान है। उन्होंने कहा कि हर प्रखंड में एक चीफ इनरोलर होगा जो हर बूथ पर एक महिला एक पुरुष इनरोलोर बनाएगा। ये इनरॉलर अपने अपने स्मार्ट फोन से सदस्य बनाएंगे। वहीं झारखंड प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रकाश जोशी ने उम्मीद जतायी कि सदस्यता अभियान में झारखंड पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन करेगी। चिंतन शिविर में भाग ले रहे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि 140 सालों से पार्टी में मेंबरशिप का काम चल रहा है, जिसमें पार्टी कार्यकर्त्ता सदस्यता फॉर्म ले कर लोगों के बीच जाते थे और उन्हें सदस्य बनाते थे। मौजूदा समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अब पार्टी ने डिजिटल मेंबरशिप भी चलाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के मार्ग निर्देशन में डिजिटल सदस्यता अभियान के दौरान पहचान सत्र भी सौंपा जाएगा।

पूरे मेंबरशिप अभियान के बारे में बूथवार जानकारी होगी, जिसके माध्यम से एक ही क्लिक में सारी जानकारी मिल जाएगी कि किस बूथ पर पार्टी के कितने प्राथमिक सदस्य बनाये गये हैं।आलोक दूबे ने कहा डिजीटल पद्धति के माध्यम से विशेष रुप से प्रशिक्षण देकर सदस्यता अभियान को निर्धारित समय 31 मार्च तक पूरा किया जा सकेगा।
आलोक कुमार दूबे ने बताया कि चिंतन शिविर के तीसरे दिन कल पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी वर्चुअल माध्यम से पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन करेंगे।