logo

साहिबगंज नींबू पहाड़ में हुए अवैध खनन मामले की जांच ED करेगी, पहले CBI के जिम्मे था

CBI8.jpg

साहिबगंज 

साहिबगंज में नींबू पहाड़ पर भी अवैध उत्खनन हुआ है। इस मामले में CBI, रांची में 20 नंवबर को ही मुकदमा दर्ज किया गया है। अब खबर है कि इस मामले को भी ईडी टेकओवर करने वाली है। बता दें कि साहिबगंज में हुए लगभग 1000 करोड़ के अवैध उत्खनन मामले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग धाराओं के तहत ईडी कर रही है। इसी कड़ी में अब ईडी नींबू पहाड़ पर हुए अवैध उत्खनन मामले की जाचं करेगी। ईडी की ओऱ से इस आशय की खबर मिलने के बाद मामले से जुड़े आरोपियों और अन्य संबंधित अधिकारियों में खलबली मच गयी है। 

हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI कर रही थी जांच 

बता दें कि अवैध उत्खनन मामले में झारखंड हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद CBI ने इस दिशा में जांच शुरू की थी। मामले में विजय हांसदा बनाम झारखंड और अन्य लोगों से संबंधित याचिका के आलोक में 18 अगस्त को CBI में पीई दर्ज की गयी थी। इसका आदेश भी झारखंड हाईकोर्ट ने CBI को दिया था। अवैध उत्खनन मामले में विजय हांसदा ने हाईकोर्ट में याचिका वापस लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी। इसी के बाद कोर्ट ने CBI को पीई यानी प्रारंभिक जांच के आदेश दिये थे। इस दौरान CBI की टीम ने साहिबगंज के एससी-एसटी अदालत में एक दिसंबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया था और आरोपियों की पड़ताल की थी। तब से माना जा रहा था कि मामले की जांच CBI की टीम ही करेगी। 

क्या है मामला, कौन हैं आरोपी 
नींबू पहाड़ पर हुए अवैध खनन मामले में विष्णु प्रसाद यादव, पवितर कुमार यादव, संजय कुमार यादव, सुवेश मंडल और पंकज मिश्रा को आरोपी बनाया गया है। इन सभी आरोपियों पर अवैध खनन के साथ एससी-एससी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। CBI ने प्रारंभिक जांच के बाद हाईकोर्ट को बताया कि इन मामले में गहन जांच की जरूरत है। इसी के बाद CBI ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में CBI में दर्ज मुकदमों की जांच का जिम्मा CBI के डीसएसपी केके सिंह को मिली थी।