logo

ओरमांझी ट्रिपल मर्डर केस में आठ आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे 

000.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

रांची से सिर्फ 20 किमी की दूरी पर ओरमांझी में तीन लोगों की हत्या गुरुवार 31 अगस्त को कर दी गयी थी। पुलिस इस हत्याकांड के बाद हरकत में आयी और अब तक 11 आरोपियों में से 8 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अब तक इस हत्या में जिन लोगों के नाम सामने आये हैं उनमें सहजनाथ, रज्जो देवी, रंजीत बेदिया, हेमंत बेदिया, संचित बेदिया, और महेंद्र बेदिया शामिल हैं।

आरोपियों में पूछताछ में किया स्वीकार 
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस इस मामले में अभी तीन और आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि खेत में लगी फसल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया। यह दर्दनाक घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा टोला में घटी है। यहां आपसी विवाद में दिन दहाड़े इन तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है। गुरुवार की दोपहर दो परिवारों के बीच हुए आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या लाठी डंडा और दाऊली से वार कर जान ले ली गयी। मृतकों में जनेश्वर बेदिया,  सरिता देवी, और संजू देवी के नाम हैं।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N