रांची
जाति प्रमाण बनवाने में आनेवाली अड़चनों को दूर करने के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत 8 लाख स्कूली बच्चों को ऑन स्पॉट जाति प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इसके लिए सीएम हेमंत सोरन ने अधिकारियों को खास हिदायत दी है। मिली खबर के मुताबिक अभियान के तहत लगभग 10 लाख जाति प्रमाण पत्र बना लिये गये हैं। इनका वितरण सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ के दौरान शिविरों में किया जायेगा। सरकार छात्रों को जाति प्रमाण लेमिनेशन कराकर देगी।

योजना का तीसरा चरण 15 नवंबर से
गौरतलब है कि हेमंत सरकार की योजना ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ की सफलता से खासा उत्साहित है। इस योजना का तीसरा चरण 15 नवंबर से 29 दिसंबर तक पूरे राज्य में चलाया जायेगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पंचायत में शिविर का लगाना सुनिश्तिच करें। साथ ही इन शिविरों में अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म, मृत्यु व दिव्यांगता प्रमाण पत्र, लगान रशीद, भूमि की मापी, म्यूटेशन, आयुष्मान कार्ड औऱ वन पट्टा के वितरण पर विशेष फोकस करने के लिए कहा गया है।

इन योजनाओं पर किया जायेगा फोकस
झारखंड सरकार का मानना है कि तमाम तरह की कोशिशों के बावजूद सरकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर के आम आदमी तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसमें गति और गंभीरता लाने की जरुरत है। ताकि योजनाओं को बनाने से लेकर उसे आम जन तक पहुंचाने में मदद मिले। बहरहाल झारखंड सरकार औऱ विभागों के अधिकारी जिन योजनाओं को आगामी दिनों में फोकस करेंगे वे हैं- सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना। इसके साथ ही झारखंड श्रम विभाग की योजना के तहत श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण कर योजना का लाभ तत्काल देना।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N