logo

जामताड़ा उत्पाद विभाग ने नकली शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, हजारों लीटर शराब जब्त; 3 लोगों धराए

sarab_jamtara.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा उत्पाद विभाग ने बिंदापाथर थाना क्षेत्र के धोबना में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से लाखों रुपए का शराब जप्त किया है। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं छापेमारी में पुलिस टीम को 14 ड्रम कच्चा स्पिरिट, इंपीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग के करीब 200 कार्टून पैक शराब, हजारों की संख्या में खाली बॉटल मिले हैं। इसके साथ ही रैपर सहित 4 सिंटेक्स (बड़ा टंकी), जिसमें 03 में रंगीन शराब (निर्मित) के अलावा 01 में स्पिरिट बरामद हुए हैं। वहीं 14- 15 खाली ड्रम बरामद हुए हैं। 


जामताड़ा उपायुक्त और एसपी के निर्देश पर घटना को दिया गया अंजाम
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार जामताड़ा उपायुक्त और एसपी के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने शनिवार देर रात को धोना गांव में छापेमारी क। जहां से भारी मात्रा में बने हुए शराब बरामद हुए हैं। विभाग के अधिकारी भी कुछ देर के लिए सकते में पड़ गए। नकली विदेशी शराब की इतनी बड़ी फैक्ट्री सालों से चल रही थी और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। यह अब तक का सबसे बड़ा नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ बताया जा रहा है। 


बिहार-झारखंड के कई इलाकों में किया जाता था सप्लाई
जानकारी के अनुसार यहां पर बनाए जा रहे शराब बिहार के बांका, भागलपुर, जमुई, मोकामा सहित कई जिलों में सप्लाई किए जाते हैं। अवैध नकली शराब फैक्ट्री जो सालों से चल रहा था और इसकी जानकारी को नहीं थी। सबसे बड़ी सवाल अब यह उठ रही है कि इतनी बड़ी नकली शराब की फैक्ट्री बिंदा पत्थर थाना क्षेत्र में चल रही थी लेकिन पुलिस एवं उत्पाद विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पतित होता है कि कहीं ना कहीं पुलिस की मिली भगत से इतनी बड़ी नकली शराब की फैक्ट्री चल रही थी

Tags - JamtaraJamtara newsExcise department  jamtarabusted fake liquor factory jamtara DCJamtara SP