logo

बच्चों का पेट नहीं भर पा रहा था पिता, गला घोंटकर कर दी हत्या

शव1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जामताड़ा जिले से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अपने बच्चों का पेट नहीं भर सकता था इसलिए उनकी हत्या कर दी। घटना करमाटांड़ इलाके के मुर्गाबनी गांव का है। बच्चों को मारने के बाद पिता ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि गांव वालों ने उसकी जान बचा ली। पुलिस को ग्रामिणों ने सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


नदी में नहाने के बहाने ले गया 
घटना के बारे में बताय जा रहा है कि बुधवार की सुबह आरोपी मनोरंजन मरांडी ने जंगल में अपनी तीन वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। वह घर से यह कहकर निकला था कि बच्चों को नदी में नहाकर लाएगा। दोनों बच्चों को मारने के बाद आरोपी खुद भी गमछा के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या करना चाह रहा था। मवेशी चराने गये ग्रामीणों ने उसे देख लिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT
 

आरोपी पिता ने भागने की कोशिश की। मासूम बच्चों का शव और अपनी साइकिल को जंगल में छिपाकर भाग रहा था। लेकिन ग्रामीणों ने उसको पकड़ लिया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार व थाना प्रभारी नागेश्वर साव पहुंचे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।