logo

रांची में बनेंगे 9 फ्लाइओवर और इंटरनल रिंग रोड, सीएम चंपाई सोरेन ने और क्या बताया 

cm_ch13.jpg

रांची 

सीएम चंपाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में फ्लाओवर ब्रिज और शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि रांची में 9 फ्लाइओवर बनेंगे। साथ ही कहा कि रांची में जल्द ही इंटरनल रिंग रोड का निर्माण भी शुरू किया जायेगा। इन योजनाओं के बारे में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने बताया कि इंटरनल रिंग रोड बनाने के प्रस्ताव पर कार्य शुरू हो गया है। रांची में बनने वाले इंटरनल रिंग रोड की कुल लंबाई 52 किलोमीटर होगी। यह काम 11 खंडों में होगा। इसके लिए संबंधित 3 विभागों से प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। 

राज्य में बनेंगे 12 फ्लाइओवर 

सीएम को विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 12 फ्लाइओवर के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरायकेला में 2 और दुमका में एक फ्लाइओवर बनाया जाएगा। वहीं बाकी सभी फ्लाइओवर रांची में बनाए जाने का प्रस्ताव है। सीएम के समक्ष पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जानकारी दी कि राज्य के दुमका, डाल्टनगंज, चाईबासा, गिरिडीह एवं जमशेदपुर में पथ निर्माण विभाग द्वारा बाईपास सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। मौके पर सीएम को अवगत कराया गया कि रांची के करमटोली से रिम्स होते हुए बूटी मोड़ तक और हिनू से बिरसा चौक होते हुए डीपीएस स्कूल तक फ्लाइओवर निर्माण का डीपीआर बनाया गया है। विभाग द्वारा इस योजना का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी किया गया।

बैठक में ये लोग थे मौजूद 
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, सीएम के सचिव अरवा राजकमल, डीआरएम रांची रेल मंडल  जसमीत सिंह बिंद्रा, सहायक डाक महा अध्यक्ष रूपक कुमार सिन्हा, सीई, सीडीओ, आरसीडी केके लाल, मुख्य अभियंता यातायात मनोहर कुमार सहित पथ निर्माण विभाग के अन्य पदाधिकारी और  एलएंडटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


 

Tags - Champai SorenflyoversRing RoadJharkhand News